चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 जयदा पुल के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।घटना बुधवार शाम 6 बजे की है।मृतक युवक की पहंचान जारियाडीह निवासी 22 वर्षीय बाबलू कुमार मुर्मू के रुप में किया गया है।घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस पहुंचे तथा घायल युवक को इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम लेकर गए,जहां डाक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।