घाटमपुर: भदरस गाँव के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत से टपक रहा पानी, बच्चे और शिक्षक दहशत में
भदरस गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय की जर्जर छत बारिश में बच्चों और शिक्षकों के लिए खतरा बन गई है। छत से लगातार पानी टपकने के कारण कक्षाओं में बच्चों को बैठाना मुश्किल हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को कमरों के बजाय बरामदे में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षकों के अनुसार, भवन की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है।