कोंडागांव: इंजेक्शन लगते ही 32 वर्षीय महिला की मौत, लैब टेक्नीशियन पर लगे गंभीर आरोप
विश्रामपुरी क्षेत्र के ग्राम पिटेचुआ कोटवारपारा निवासी 32 वर्षीय मिथिला नेताम की इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी में पदस्थ लैब टेक्नीशियन सहदेव वर्मा पर निजी क्लिनिक में इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बीएमओ ने बताया कि लैब टेक्नीशियन को इंजेक्शन लगाने की अनुमति नहीं है।