सुदूर ग्राम कड़ेनार में आयोजित दो दिवसीय बहुविभागीय शिविर के माध्यम से कड़ेनार सहित मदोड़ा, बेचा एवं कीलम के ग्रामीणों को गांव के समीप ही विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
शिविर में आधार कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक पंजीयन, बैंक खाता, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित अनेक सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को मिला। वहीं 08 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी एवं छड़ी जैसे सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
गांव के करीब शासन की सेवाएं पहुंचने से ग्रामीणों का समय और श्रम बचा तथा शासकीय योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया भी आसान हुई।
यह शिविर अंतिम छोर तक सुशासन और विकास की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन के सतत प्रयासों का प्रतीक है।
#बदलता_बस्तर #माओवाद_मुक्त_बस्तर #सुशासन #कोंडागांव #विकास_की_रोशनी
57 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 20, 2026