‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिला कार्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, उपाध्यक्ष श्री हीरासिंह नेताम सहित जिला पंचायत सदस्यों, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
आइए, माँ के सम्मान में एक पौधा लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प लें।
#एक_पेड़_माँ_के_नाम #पर्यावरण_संरक्षण #हरियाली #Kondagaon
80 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 20, 2026