भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बम्हनी में बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के नेतृत्व में आयोजित मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, CRPF, स्वास्थ्य विभाग, जिला आपदा मोचन बल, रेडक्रॉस सोसाइटी सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने भाग लिया।
जवाई मुंडा तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन
मॉक ड्रिल के दौरान तालाब में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी पहुंचाकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का अभ्यास किया गया।
बच्चों को दिया CPR प्रशिक्षण
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय के बच्चों को आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए CPR की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता एवं आपसी समन्वय की तैयारियों को परखा गया।
कार्यक्रम का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अवलोकन किया।
सजग रहें, सुरक्षित रहें। आपदा से बचाव के लिए तैयार रहें।
#आपदा_प्रबंधन #बाढ़_से_बचाव #MockDrill #DisasterManagement #Kondagaon