कोंडागांव जिले के अंतिम छोर कोनगुड़ में अब विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। कभी माओवाद की चुनौती से प्रभावित रहा यह क्षेत्र आज शासन की विकासपरक पहलों से सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है।
कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग एवं केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कोनगुड़ में सेवा सेतु केंद्र का शुभारंभ किया। इससे ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
कोनगुड़ में बढ़ती प्रशासनिक पहुंच, बदलते विकास की पहचान।
#कोनगुड़ #कोंडागांव #सेवा_सेतु #विकास #सुशासन
4 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 21, 2026