आकांक्षी ब्लॉक माकड़ी के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी में नीति आयोग की विशेष पहल के तहत छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के 30 मेधावी एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नीति आयोग द्वारा प्रदान की गई शैक्षणिक डायरियां वितरित की गईं।
यह डायरी विद्यार्थियों को दैनिक अध्ययन की योजना बनाने, समय प्रबंधन सीखने और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को व्यवस्थित रूप से दर्ज करने में मदद करेगी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
डायरी प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपनी दैनिक दिनचर्या एवं अध्ययन योजनाओं को व्यवस्थित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नीति आयोग के फेलो श्री संतोष कुमार सितारे, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सुव्यवस्थित अध्ययन, बेहतर परिणाम और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम।
#NITIAayog #AspirationalBlocks #PMShri #Education #StudentEmpowerment Kondagaon
77 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 20, 2026