मेरठ नवागत एसएसपी चार्ज लेते ही की बड़ी कार्रवाई, किसान नेता पिटाई मामले में 8 पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर
मेरठ के नवागत एसएसपी BBGTS मूर्ति ने कार्यभार संभालते ही किसान नेता दिग्विजय भाटी की पिटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया पर पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ADG मेरठ के आदेश पर DIG सहारनपुर रेंज द्वारा जांच की जा रही है। जांच में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे, इसलिए 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मी -
1. निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़, थानाध्यक्ष सिविल लाइन
2. उप निरीक्षक मुलायम सिंह
3. हेड कांस्टेबल हरि ओम
4. कांस्टेबल मुकेश कुमार
5. हेड कांस्टेबल श्याम बाबू
6. कांस्टेबल सुमित कुमार
7. महिला कांस्टेबल नीलम
8. चालक दिलीप कुमार
बता दें तत्कालीन SSP मेरठ अविनाश पांडेय को 2 दिन पहले ही हटा दिया गया था। इस पूरे केस की जांच सहारनपुर DIG अभिषेक सिंह कर रहे हैं।
#MeerutNews #MeerutPolice #SSPMeerut #BBGTSMurthy #DigvijayBhati #KisanNeta #LineHajir #UPPolice #MeerutBreaking #fypシviralシ #DDM_News
Firozabad, Firozabad | Aug 22, 2026