दिव्यांग महिला 25 KM से बेटी के साथ SP ऑफिस पहुंची, हाथ में शिकायत नहीं पेन का तोहफा था
कानपुर देहात। एक दिव्यांग महिला नीतू द्विवेदी अपनी बेटी के साथ 25 किलोमीटर दूर से एसपी कार्यालय पहुंचीं। इस बार उनके हाथ में कोई शिकायत पत्र नहीं, बल्कि SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के लिए एक पेन का उपहार था।
दरअसल कुछ दिन पहले गांव में पानी की सप्लाई बंद होने से नीतू काफी परेशान थीं। यह पुलिस का मामला न होने के बावजूद SP साहिबा ने मानवता दिखाते हुए दूसरे विभाग के अधिकारियों से बात कर उनकी जलापूर्ति की समस्या का समाधान करवा दिया।
जैसे ही गांव में पानी की सप्लाई बहाल हुई, नीतू भावुक होकर SP से मिलने पहुंचीं। SP ऑफिस में नीतू SP के गले लगकर रो पड़ीं। SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने भी उन्हें संभाला, ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
SP ने उनकी बेटी को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला SP की संवेदनशीलता की खूब तारीफ कर रहे हैं।
#KanpurDehat #SPShraddhaNarendraPandey #NeetuDwivedi #UPPolice #Humanity #ViralVideo #EmotionalVideo #KanpurDehatPolice #fypシviralシ #DDM_News