दिल्ली - जंतर मंतर प्रोटेस्ट में पैलेट गन मामला, राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे
दिल्ली। जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन से घायल होने के मामले में आखिरकार FIR दर्ज हो गई है।
छात्र साहिल ने आरोप लगाया था कि प्रोटेस्ट के दौरान उसे पैलेट गन के छर्रे लगे, जिससे उसके शरीर पर 200 से ज्यादा निशान हैं। छात्र का कहना था कि वह 14 अगस्त से FIR के लिए थाने के चक्कर काट रहा था।
इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छात्र साहिल के साथ दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। छात्र के मुताबिक राहुल गांधी करीब 6 घंटे तक थाने में मौजूद रहे, जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर FIR दर्ज की।
छात्र साहिल ने कहा कि जब वह बेड पर था तो लोगों ने उसके लिए दुआएं कीं, इसके लिए वह जनता का आभार व्यक्त करता है।
फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Video Credit - PTI
#DelhiNews #RahulGandhi #JantarMantarProtest #ParliamentStreetPoliceStation #PalletGunCase #StudentSahil #DelhiPolice #FIRRegistered #Congress #fypシviralシ #DDM_News