मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप - "मेरठ कप्तान ने वहशीपने की सारी हदें पार कीं, किसान नेता को बर्बरता से पीटा"
मेरठ। मेरठ के सपा विधायक अतुल प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेरठ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विधायक अतुल प्रधान ने कहा -
मैं रात करीब साढ़े आठ - नौ बजे कप्तान साहब के घर पर पहुँचा और सूचना भिजवाई। अंदर बुलाया गया। मुझे तब तक भी नहीं पता था कि किसान नेता को इतना मारा गया है। मैंने कहा आपने गलत तरीके से पकड़ा है, इनको छोड़िए।
तो उस समय कप्तान ने कहा कि वो बाद में मीडिया सोशल मीडिया करेंगे। मुझे भी जानकारी नहीं दी कि क्या हुआ है। रात साढ़े बारह बजे जब इन्होंने छोड़ा, सुबह जब मैं इनसे मिला तो इन्होंने अपनी बर्बरता की जो बातें बताईं, आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।
अब मेरठ पुलिस कह रही है कि दिग्विजय को एक्सीडेंट में चोटें आईं। किसान नेता दिग्विजय भाटी को बर्बरता से पीटा गया। पुलिस पर FIR दर्ज हो।
इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में घायल किसान नेता दिग्विजय भाटी भी मौजूद रहे, जिनके सिर पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है।
अतुल प्रधान ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से लोकतंत्र बचाने की अपील की।
नोट - यह सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा लगाया गया आरोप है। पुलिस का पक्ष आना अभी बाकी है। DDM News वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
#Meerut #AtulPradhan #DigvijayBhati #MeerutPolice #KisanNeta #SPMLA #MeerutNews #UPNews #ViralVideo #fypシviralシ #DDM_News