किसान नेता दिग्विजय भाटी का आरोप, मेरठ पुलिस ने थर्ड डिग्री दी और गाने पर नाचने को मजबूर किया
मेरठ। इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति किसान नेता दिग्विजय भाटी हैं। वीडियो में उनकी बाईं आंख पर गंभीर सूजन और चोट के निशान दिख रहे हैं
वीडियो में किसान नेता आरोप लगा रहे हैं कि -
मेरठ पुलिस ने थाने में उनके साथ बर्बरता की, उन्हें थर्ड डिग्री दी गई और प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई गई। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें "चोली के पीछे क्या है" गाने पर नाचने के लिए मजबूर किया।
इसी वीडियो और मामले के वायरल होने के बाद नवागत एसएसपी मेरठ BBGTS मूर्ति ने बड़ी कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ सहित 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच सहारनपुर DIG अभिषेक सिंह को दी गई है।
नोट - ये सभी आरोप वीडियो में किसान नेता द्वारा लगाए गए हैं, मामले की पुलिस जांच जारी है।
#MeerutNews #DigvijayBhati #MeerutPolice #BBGTSMurthy #SSPMeerut #ThaneMePitaai #LineHajir #UPPolice #KisanNeta #ViralVideo #fypシviralシ #DDM_News