जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), शेखपुरा में दो दिवसीय 'पटना संकुल स्तरीय नाट्य कला प्रतियोगिता' का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिले के जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा के प्राचार्य विनय कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, प्राचार्य विनय कुमार एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत् रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मुख्य अतिथि व आगंतुकों का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Bihar Education Department
Sheikhpura, Bihar | Sep 8, 2026