समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 758, दिनांक 27.11.2026 **********************
*जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने देर रात सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से अनुपस्थित चिकित्सक एवं सुरक्षा गार्ड पर कार्रवाई का निर्देश*
**********************
आमजनों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से दिनांक 26 नवंबर 2026 को रात्रि लगभग 1:30 बजे जिला पदाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंदऔर पुलिस अधीक्षक महोदय के संयुक्त रूप से सदर अस्पताल, शेखपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, चिकित्सा व्यवस्था, चिकित्सकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमियां अग्रवाल अनुपस्थित पाए गए। वहीं, मातृ शल्य कक्ष एवं एसएनसीयू (SNCU) में चिकित्सक उपस्थित पाए गए। सदर अस्पताल परिसर में निरीक्षण के दौरान चालक दल सहित कुल छह एम्बुलेंस उपलब्ध पाए गए। जिला पदाधिकारी ने एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशील स्थिति को बनाए रखने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर एवं सभी वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। चिकित्सक निर्धारित रोस्टर के अनुसार समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें तथा इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अस्पताल में मरीजों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सुरक्षा व्यवस्था की जांच के दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों में से एक गार्ड अनुपस्थित पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए सभी सुरक्षा कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती एक मरीज की परिजन कंचन कुमारी द्वारा अस्पताल की नर्स के व्यवहार के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। जिला पदाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशीलता, शिष्टाचार एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन, शेखपुरा को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक, अनुपस्थित सुरक्षा गार्ड तथा नर्स के व्यवहार से संबंधित शिकायत के मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि दिन हो या रात, अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा, आवश्यक दवाइयां एवं उचित देखभाल उपलब्ध हो।
इस औचक निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल दंडाधिकारी, डीआरडीए निदेशक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन शेखपुरा का उद्देश्य है कि सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाना तथा आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Samrat Choudhary