पोड़ैयाहाट: पुलिस ने तेलियाटीकर, मोहनी और डांडे नदी घाटों पर अवैध बालू खनन रोकने के लिए खाई खुदवाई
अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की खातिर पोड़ैयाहाट पुलिस ने मंगलवार को तेलियाटीकर, मोहनी और डांडे नदी घाटों पर ट्रेंच कटवा दिया। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि लगातार ग़श्ती के बावजूद अवैध बालू उत्खनन की सूचनाएं मिल रही थी। इसलिए आज जेसीबी की मदद से संभावित रास्तों पर गहरे गड्ढे करवा दिए गए ताकि ट्रैक्टरों का आवागमन नहीं हो सके।