झज्जर: बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की दूसरी हड़ताल, सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
शहर में सफाई व्यवस्था उस समय चरमरा गई जब नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नगर परिषद कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सफाई का टेंडर खत्म हो गया है।