मकान से चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार।
कब्जा से चोरी हुए आभूषण व 19 लाख 66 हजार रुपए की नगदी बरामद।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 10 सितंबर । 31 अगस्त को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में एक शिकायत 30/31 अगस्त की रात को इनकी अनुपस्थिति में डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में स्थित इसके मकान से किसी अज्ञात द्वारा आभूषण व नगदी चोरी करने के संबंध में दी। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 2 आरोपियों को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नीतीश (उम्र-22 वर्ष) निवासी गांव हैथीवाली जिला मधुबनी,बिहार हाल निवासी चक्करपुर,गुरुग्राम व मनीष उर्फ रोहित (उम्र-20 वर्ष) निवासी बनवार गंज जिला बाराबंकी उत्तर-प्रदेश हाल निवासी डीएलएफ फैज-1,गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपी नीतीश को चकरपुर, गुरुग्राम से तथा आरोपी मनीष उर्फ रोहित को इफको चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी शिकायतकर्ता के घर पर साफ सफाई का काम करते थे। आरोपियों ने मौका पाकर उपरोक्त अभियोग में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपियों के कब्जा से चोरी हुए आभूषण व 19 लाख 66 हजार 400 रुपए की नगदी बरामद की गई है।
अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।