चौधरी देवीलाल जी की 113वीं जयंती पर 27 सितंबर को नूंह में होगा सम्मान दिवस समारोह
इनेलो हरियाणा कार्यकारिणी सदस्य लोकेश दहिया ने प्रदेशवासियों को समारोह में पहुंचने का दिया निमंत्रण
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के संस्थापक एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी की 113वीं जयंती के अवसर पर आगामी रविवार, 27 सितंबर 2026 को नूंह (मेवात) में सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजन के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे नूंह (मेवात) में किया जाएगा।
समारोह में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश दहिया सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
समारोह में चौधरी देवीलाल जी के जीवन, उनके संघर्ष, किसानों, मजदूरों, गरीबों एवं वंचित वर्गों के लिए किए गए कार्यों तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया जाएगा।
लोकेश दहिया ने कहा कि “27 सितंबर को हम नूंह में सिर्फ एक जयंती मनाने नहीं आ रहे...
हम उस विचार को जिंदा करने आ रहे हैं...
जिसने दिल्ली के तख्त को बताया था...
कि कुर्सी किसान के बूट के नीचे है।
ताऊ देवीलाल वो नाम है...
जिसने बुढ़ापा पेंशन को भीख नहीं... हक बनाया।
ताऊ कहते थे...
मैं कुर्सी का भूखा नहीं... मैं हल का पुजारी हूँ।
और उनका एक ही नारा था...
हिंदू-मुसलमान सब मेरे एक खेत की दो मेड़ हैं।
आज लोग घोषणा-पत्र लाते हैं...
ताऊ देवीलाल फैसला लाते थे।
आइए, 27 सितंबर को नूंह पहुंचें और ताऊ देवीलाल जी के संघर्ष, विचारों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
ताऊ देवीलाल अमर रहें!
इनेलो जिंदाबाद!
Jhajjar, Jhajjar | Sep 10, 2026