मुख्य बाजार में खुले नाले में गिरा व्यक्ति, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा, पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल हापुड़ के व्यस्त मुख्य बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अचानक सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरा। व्यक्ति को नाले में गिरता देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की यह खौफनाक तस्वीर साफ कैद हुई है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने खुले नालों को लेकर नगर पालिका की घोर लापरवाही पर कड़ा रोष जताया है। लोगों ने प्रशासन से हादसों को रोकने के लिए जल्द से जल्द नालों को ढकवाने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया #UttarPradesh #hapur #cctvviral #nagarpalika #viralvideoシ #BreakingNews