बीजेपी जिलाध्यक्ष के कमरे के एसी से निकला 5 फीट लंबा कोबरा, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा सीतापुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के कमरे में लगे एसी के अंदर से करीब 5 फीट लंबा विषधर कोबरा निकल आया। दफ्तर में सफाई के दौरान कर्मचारियों को एसी के भीतर सांप दिखाई दिया, जिसके बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुँची वन विभाग की एक्सपर्ट टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत और सावधानीपूर्वक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने सांप को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया, तब जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली। वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया #sitapur #Sitapur #bjp #CobraRescue #snakerescue #viralvideoシ