पोड़ैयाहाट: रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने नगर विकास मंत्री से गोड्डा में सौंदर्यीकरण का आग्रह किया
राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू से रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा,गोड्डा के नेताओं ने गुरुवार की शाम मुलाकात की। उनसे गोड्डा शहर में सौंदर्य करण में मदद करने का आग्रह किया।जिलाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम नंदन कुमार और केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू ने मंत्री श्री सोनू से मुलाकात कर शहर में नाली ,सोलर लाइट ,टाउन हॉल आदि की समस्याओं से अवगत कराया।