उज्जैन: सिंहस्थ निर्माण कार्यों की निगरानी करेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र, 4-4 विद्यार्थियों का दल सीधे सिंहस्थ कार्यालय को देगा रिपोर्ट
संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सिंहस्थ निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और दैनिक प्रगति सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिसके तहत प्रत्येक कार्यस्थल पर 4-4 छात्र निरंतर जाकर प्रगति का आकलन करेंगे और सीधे सिंहस्थ कार्यालय को वास्तविक रिपोर्ट सौंपेंगे। संभागायुक्त ने एजेंसियों के सभी सहायक यंत्री व उपयंत्रियों को फील्ड में मुस्तैद रहने और संबंधित जिलों से पदस्थ इंजीनियरों को तत्काल कार्यमुक्त कराकर जॉइनिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि 31 दिसंबर तक विभिन्न विभागों के 60 से अधि