उज्जैन: केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, जेल प्रशासन ने कराई पति बंदियों से मुलाकात
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद महिला बंदियों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए जेल प्रशासन द्वारा करवा चौथ पर्व पर विशेष प्रबंध किए गए। जेल अधीक्षक मनोज साहू के अनुसार, जेल में निरुद्ध 21 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा था। प्रशासन द्वारा सभी महिला बंदियों के लिए विधिवत पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई और जिन महिलाओं के पति भी जेल में ही बंद हैं, उनके साथ आमने-सामने मुलाकात की व्यवस्था कर पतियों के हाथों ही व्रत खुलवाया गया। जेल प्रबंधन की इस मानवीय पहल से महिला बंदियों को चारदीवारी के भीतर भी पारिवारिक माहौल का अनुभव हुआ।
#UjjainNews #BhairavgarhJail #KarwaChauthInJail #CentralJailUjjain