उज्जैन: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, विधि-विधान से कराया गया विशेष पूजन-अभिषेक
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किए। मंदिर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की उप प्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव ने उनका आत्मीय स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद मुख्य पुजारी राजेश गुरु एवं पुजारी संजय गुरु के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल का विशेष अभिषेक संपन्न कराया गया। पूजन उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की, जिसके पश्चात मंदिर समिति द्वारा उन्हें प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
#UjjainNews #MahakalMandir #BiplabKumarDeb #MahakalDarshan #DharmikUjjain UjjainUpdate