उज्जैन: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 16 प्रकरणों में 15 आरोपी गिरफ्तार; महिला भेजी गई जेल 🚨🍾⛓️
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं उपायुक्त आबकारी हर्षवर्धन राय के आदेशानुसार, सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के निर्देशन में आबकारी विभाग की विशेष टीमों ने जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। कंट्रोलर मुकेश रंधा के नेतृत्व में खाचरौद, तराना, बड़नगर, महिदपुर एवं उज्जैन ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तराना में 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा के साथ पकड़ी गई महिला आरोपी राधाबाई के विरुद्ध गैर-जमानती धारा 49(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। पूरी कार्रवाई के दौरान 25.2 बल्क लीटर देसी मदिरा व 30 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई, साथ ही देर रात तक 79 संदिग्ध वाहनों, होटलों और ढाबों की सघन जांच की गई। विभाग ने नागरिकों से अपील की है क�