उज्जैन: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट से सराफा बाजार में लौटी चमक, पुष्य नक्षत्र व धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग तेज
दीपावली, धनतेरस और आगामी वैवाहिक लग्न से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट से सराफा बाजार में जबरदस्त उत्साह और ग्राहकों की भारी चहल-पहल देखी जा रही है। व्यापारियों के अनुसार, चांदी अपने उच्चतम स्तर करीब ₹3.90 लाख प्रति किलो से लगभग ₹1.54 लाख टूटकर ₹2.35 लाख के आसपास आ गई है, वहीं सोने में भी उच्चतम स्तर से करीब ₹36 हजार की बड़ी राहत मिली है। भाव कम होने का सीधा लाभ उठाते हुए खरीदार पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दीपावली के लिए आभूषणों की अग्रिम बुकिंग कराने में जुटे हैं। मध्यप्रदेश स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष कैलाश सोनी एवं व्यापारी देवेश सोनी ने बताया कि खरीफ फसलों के आने से बाजार में नकदी प्रवाह बेहतर हुआ है