उज्जैन: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश, मंदिरों के आसपास हटेगा अतिक्रमण; स्कूल वाहनों की जांच और राहवीरों का सम्मान
प्रशासनिक संकुल भवन में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं एसपी प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने प्रमुख मंदिरों और नवनिर्मित चौड़ीकरण वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को स्कूल ले जाने वाले निजी ई-रिक्शा और मैजिक वाहनों की फिटनेस व निर्धारित क्षमता की सघन जांच के निर्देश दिए गए। आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि अब तक 982 स्कूल वाहनों की जांच में बिना परमिट, बिना फिटनेस व बीमा के संचालित 248 वाहनों पर कार्रवाई कर ₹12,68,200 का राजस्व वसूला गया है। बैठक में एसपी ने अस्पतालों में राहवीर योजना हेतु नोडल अधिकारी तैनात करने तथा हेलमेट जांच के निर्देश दिए, वहीं दुर्घटना पी�