उज्जैन: पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, आगर नाका-हरि फाटक एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा सीधे मंडी में उतारने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने के अवसर पर उज्जैन कृषि उपज मंडी प्रांगण में वृहद किसान एवं व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि आगर नाके से हरि फाटक तक बन रहे एलिवेटेड मार्ग की एक भुजा (रैंप) किसानों की सुविधा के लिए सीधे मंडी परिसर में उतारी जाएगी, जिससे आगर रोड पर जाम की समस्या समाप्त होगी और किसानों के वाहन सीधे मंडी पहुंच सकेंगे। इस योजना के तहत देश के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में ₹18,680 करोड़ की राशि अंतरित हुई, जिससे उज्जैन जिले के करीब 2 लाख और प्रदेश के 80 लाख किसान लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, सतीश मालवीय, यूडीए अध्यक्ष रव�