घट्टिया: रातड़िया में थोक पटाखा दुकानों व गोदामों पर प्रशासनिक अमले की दबिश, सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच
दीपावली पर्व के दृष्टिगत घट्टिया प्रशासन ने ग्राम रातड़िया स्थित थोक व खुदरा पटाखा दुकानों और गोदामों का राजस्व एवं पुलिस विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। एसडीएम राजाराम करजरे ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्र में केवल आठ अधिकृत लाइसेंसधारियों को ही भंडारण व बिक्री की पात्रता है। निरीक्षण के दौरान दुकानों में पर्याप्त बालू की बोरियां, पानी के भरे ड्रम, चालू हालत में अग्निशामक यंत्र और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के साथ केवल निर्धारित व सीमित स्टॉक रखने के कड़े निर्देश दिए गए। वहीं पटाखा विक्रेता इब्राहिम ने प्रशासनिक अधिकारियों को ऑटो फायर अलर्ट सिस्टम, पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों और पर्यावरण जागरूकता हेतु परिसर में किए गए पौधरोपण से अवगत कराया।
#UjjainNews #GhattiaAdministration #FirecrackerSafety #RatadiyaInspection #DiwaliSafety SDMRajaramKarjare