दिव्यांग अरविंद धानुक को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, पेंशन भी हुई स्वीकृत, जीवन में आई नई उम्मीद
शिवपुरी जिले के नरवर जनपद के ग्राम सीहोर निवासी दिव्यांग अरविंद धानुक के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर में उन्होंने कलेक्टर अर्पित वर्मा के सामने अपनी समस्या रखकर सहायता की गुहार लगाई थी।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद 4 नवंबर को अरविंद धानुक को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। साथ ही उनकी दिव्यांगजन पेंशन भी स्वीकृत कर लाभ शुरू कर दिया गया।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अरविंद के जीवन में अब नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की राह खुली है। ट्राइसाइकिल मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन और कलेक्टर अर्पित वर्मा का आभार व्यक्त किया।
प्रशासन की इस त्वरित पहल ने एक बार फिर साबित किया है कि जरूरतमंदों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता से समाधान करना ही सुशासन की असली पहचान है।
#Shivpuri #CollectorArpitVerma #JanVishwasAbhiyan #DivyangSahayata #MotorizedTricycle #GoodGovernance #MPNews
Karera, Shivpuri | Nov 4, 2026