पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संबंधित लोगों से जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के शीघ्र एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर मिला।
P.NEWZ INDIA
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
#ShivpuriPolice #जनसुनवाई #YangchenDolkarBhutia #ShivpuriNews #PolicePublicHearing #PNEWZINDIA #शिवपुरी_समाचार
Karera, Shivpuri | Nov 4, 2026