विष्णु मंदिर के पास युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
शिवपुरी। विष्णु मंदिर के पास युवती के साथ छेड़छाड़ करने एवं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने के मामले में फिजिकल थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी बृजमोहन गुर्जर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। युवतियों की सुरक्षा एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
📞 मो. 7470902171
P.NEWZ INDIA
सच के साथ हर कदम...
#ShivpuriNews #PhysicalPolice #CrimeNews #WomenSafety #PoliceAction #ShivpuriPolice #PNEWZINDIA #राममनोहरमिश्रा