पिछोर में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, राजघाट कॉलोनी से हनुमान बाग तक चला बुलडोजर अभियान
एसडीएम की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, पुलिस बल और नगर पालिका की टीम रही तैनात
पिछोर। पिछोर नगर में आज प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई राजघाट कॉलोनी से लेकर हनुमान बाग तक की गई। इस दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पिछोर एसडीएम की मौजूदगी रही। साथ ही मौके पर पुलिस बल और नगर पालिका की टीम भी तैनात रही। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराना रहा।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
📞 मो. 7470902171
P.NEWZ INDIA – सच के साथ हर कदम
#Pichhore #Shivpuri #Encroachment #अतिक्रमण_हटाओ #प्रशासनिक_कार्रवाई #SDM #MPNews #ShivpuriNews #PNEWZINDIA #पत्रकार_राम_मनोहर_मिश्रा