नरेश खण्डेल को इलाज के लिए मिली ₹10 हजार की आर्थिक सहायता, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने सौंपा चेक
शिवपुरी जिले के बदरवास से प्रशासन की संवेदनशीलता की एक तस्वीर सामने आई है। यहां गंभीर बीमारी से जूझ रहे हनुमान कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 13 निवासी नरेश खण्डेल को बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने रेडक्रॉस मद से स्वीकृत ₹10 हजार की सहायता राशि का चेक नरेश खण्डेल को सौंपा।
प्रशासन की इस पहल से नरेश को इलाज में आर्थिक मदद मिलेगी। जरूरतमंदों की सहायता के लिए उठाया गया यह कदम मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है।
P.NEWZ INDIA – सच के साथ हर कदम।
#Shivpuri #Badarwas #NareshKhandel #CollectorArpitVerma #RedCross #आर्थिकसहायता