शिवपुरी में नो एंट्री में घुसे 6 भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाने पहुंचाए
शिवपुरी। शहर में नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन कर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद यातायात पुलिस ने आज अभियान चलाकर नो एंट्री में घुसे 6 भारी वाहनों को जब्त किया।
यातायात पुलिस की टीम ने आईटीआई तिराहा, फॉरेस्ट चुंगी फतेहपुर रोड एवं भूत पुलिया से इन भारी वाहनों को पकड़कर थाने पहुंचाया। अब संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई अथवा न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।
इन रास्तों से शहर में प्रवेश कर रहे भारी वाहन
जानकारी के अनुसार, आईटीआई तिराहा, फॉरेस्ट चुंगी फतेहपुर रोड और भूत पुलिया पर यातायात पुलिस के नियमित पॉइंट नहीं लगते हैं। इसी वजह से इन रास्तों का इस्तेमाल कर भारी वाहन नो एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश कर जाते हैं।
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि इन प्रमुख रास्तों पर नियमित पुलिस पॉइंट लगाए जाते हैं या नहीं, ताकि भविष्य में भारी वाहनों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जा सके।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
P.NEWZ INDIA | समाचार एवं डिजिटल मीडिया
#ShivpuriNews #TrafficPolice #NoEntry #PoliceAction #HeavyVehicles #ShivpuriPolice #PNEWZINDIA