Public App Logo
Profile Picture

Ram manohar Mishra

@rammanohar222326
988Followers
0Following
मनपुरा में डॉक्टर की मांग, छठवें दिन भी भूख हड़ताल जारी

मनपुरा। ग्राम मनपुरा स्थित अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था की मांग को लेकर दिनेश सगर की भूख हड़ताल रविवार को छठवें दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल 1 अक्टूबर से शुरू की गई थी।

दिनेश सगर ने कहा कि छह दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी उनकी स्थिति जानने मौके पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मनपुरा अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी और मांग पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मनपुरा अस्पताल में पदस्थ नर्स समय-समय पर मौके पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं।

वहीं, ग्राम एवं क्षेत्र के लोगों ने भी प्रशासन से मनपुरा अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर मनपुरा अस्पताल में नियमित चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

P.NEWZ INDIA
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
मनपुरा में 7वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया रोड जाम

मनपुरा, तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी।
ग्राम मनपुरा स्थित अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर दिनेश सगर की भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को मनपुरा में सड़क पर जाम लगा दिया।

भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का कहना है कि कई दिनों से प्रशासन से अस्पताल में नियमित डॉक्टर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। इसी के चलते ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मनपुरा अस्पताल में नियमित डॉक्टर की व्यवस्था कर 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

P.NEWZ INDIA
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
मनपुरा अस्पताल में डॉक्टर की मांग को लेकर दिनेश सगर की भूख-हड़ताल समाप्त

संघर्ष को मिला क्षेत्रवासियों का समर्थन, दिनेश सगर के साहस और दृढ़ संकल्प को किया गया नमन

मनपुरा, शिवपुरी। ग्राम मनपुरा स्थित अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर दिनेश सगर द्वारा शुरू की गई भूख-हड़ताल आज समाप्त हो गई। कई दिनों तक चले इस संघर्ष के दौरान उन्होंने अस्पताल में नियमित चिकित्सकीय व्यवस्था की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

भूख-हड़ताल के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों एवं विभिन्न लोगों ने दिनेश सगर को अपना समर्थन दिया। इस संघर्ष में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

दिनेश सगर के संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मनपुरा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

भूख-हड़ताल समाप्त होने के बाद दिनेश सगर के समर्थकों ने उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही समाज और क्षेत्र के हित में किए गए उनके संघर्ष के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
मनपुरा में डॉक्टर की मांग, भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
करैरा कृषि मंडी के सामने से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

करैरा, शिवपुरी। करैरा कृषि उपज मंडी के सामने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और मार्ग को व्यवस्थित कराया।

नगर पालिका सीएमओ के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ठेले, गुमटियां एवं अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से मौके पर कुछ समय के लिए हलचल की स्थिति बनी रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों एवं शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

P.NEWZ INDIA
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
सच के साथ हर कदम
शिवपुरी में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, बाइक रैली में गूंजे विरोध के नारे

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
6 साल से फरार NDPS एक्ट का इनामी आरोपी गिरफ्तार 

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
रात्री गश्त में पुलिस की मानवता, घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

पिछोर। शिवपुरी पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान मानवता और तत्परता की मिसाल सामने आई। एसडीओपी पिछोर  प्रमोद शाक्य ने पिछोर-मायापुर रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को तत्काल अपने वाहन से पिछोर अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार शुरू कराया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा ‘राहगीर योजना’ के तहत दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 03-04 अक्टूबर 2026 की रात एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे। पिछोर से मायापुर की ओर जाते समय उन्हें सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। दुर्घटना हाल ही में हुई थी और घायल को तत्काल सहायता की आवश्यकता थी।

एसडीओपी प्रमोद शाक्य ने बिना देर किए अपने हमराह पुलिस बल के साथ घायल के पास पहुंचकर उसे सड़क से उठाया और उसकी स्थिति की जानकारी ली। घायल ने अपना नाम जयराम पाल बताया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे वाहन से पिछोर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया।

पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से भी संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी गई।

समय पर पुलिस सहायता मिलने से घायल को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी पिछोर श्री प्रमोद शाक्य एवं उनके साथ मौजूद पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत करैरा में ‘उद्यम संवाद’ आयोजित

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
नरवर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का पूरा माल बरामद

नरवर। थाना नरवर पुलिस ने चोरी के अपराध क्रमांक 199/26 में कार्रवाई करते हुए चोरी गया माल-मसरूका शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में भिंड जिले के तीन आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ईको कार सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना के संबंध में थाना नरवर में अपराध क्रमांक 199/26 दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा उनकी निशानदेही एवं कार्रवाई के आधार पर चोरी गया पूरा माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ईको कार के साथ पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है।
Video 10
Video 11
भूख-हड़ताल का आज तीसरा दिन, जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं ली सुध

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
Video 13
पिछोर में घर के गेट पर चिपका मिला धमकी भरा पत्र, गोली मारने की धमकी से दहशत

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
Video 15
भूख-हड़ताल का आज तीसरा दिन, जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं ली सुध
पिछोर में घर के गेट पर चिपका मिला धमकी भरा पत्र, गोली मारने की धमकी से दहशत
🚨 फरार इनामी आरोपी दीपक उर्फ दीपू गुर्जर गिरफ्तार

मगरौनी चौकी, थाना नरवर पुलिस की कार्रवाई

नरवर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी मगरौनी, थाना नरवर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने फरियादी को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी दीपक उर्फ दीपू गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/26 दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
करैरा पुलिस ने 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ युवक को पकड़ा

करैरा। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा थाना पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करैरा हाईवे रोड स्थित गैस गोदाम के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सनी प्रजापति पुत्र जरदान प्रजापति, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, सब्जी मंडी के पास, करैरा रोड, भितरवार, थाना भितरवार, जिला ग्वालियर बताया।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसकी कमर के पीछे पेंट में 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। हथियार का लाइसेंस मांगने पर आरोपी द्वारा लाइसेंस नहीं होना बताया गया।

पुलिस ने कट्टा एवं कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 692/26, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिंह छावई एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर करेरा में मनाया गया व्यसन मुक्ति पखवाड़ा

करेरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर करेरा में व्यसन मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे एवं विभिन्न प्रकार के व्यसनों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं शासकीय शिक्षक राजपाल लोधी, पूर्व छात्र एवं जिला प्रमुख पूर्व छात्र परिषद धीरज सिंह रावत तथा जिला संयोजक पूर्व छात्र परिषद विनीत दुबे मंचासीन रहे। अतिथियों का विद्यालय के आचार्य प्रदीप गुप्ता एवं सतीश पाल ने श्रीफल एवं वस्त्र भेंट कर स्वागत-सम्मान किया।

कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए धीरज सिंह रावत ने बताया कि विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे और व्यसन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है।

मुख्य वक्ता राजपाल लोधी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यसनों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ आचार्य एवं जिला संयोजक पूर्व छात्र परिषद विनीत दुबे ने भी व्यसन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन के लिए व्यसनों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को भी व्यसन मुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
शिवपुरी कोर्ट रोड पर अतिक्रमण कार्रवाई के बीच बुजुर्ग महिलाओं का दर्द सामने आया

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171 Collector Shivpuri CM Madhya Pradesh
मुद्गल कॉलोनी में घुसा 5–6 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
दिनदहाड़े गोलीकांड से खनियांधाना में सनसनी, बस स्टैंड पर नगर परिषद अध्यक्ष के पति को मारी गोली

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171
खनियांधाना में गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है।