सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें कार पार्किंग में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह, प्रीति सप्रू, कुनिका सदानंद और अन्य कलाकार झगड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में पूनम ढिल्लों की कार की दूसरे कलाकार तलाशी लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। यह झगड़ा सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) को लेकर हुआ। हाल ही में कुनिका सदानंद ने CINTAA की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों पर आरोप लगाए थे। आरोपों के बाद अब सभी CINTAA ऑफिस की कार पार्किंग में झगड़ती नजर आईं।
दिग्गज अभिनेत्रियों को इस तरह लड़ते देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। झगड़ा सुलझाने के लिए पुलिस भी आई थी। झगड़ा देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान दिखे। पुलिस की महिला अधिकारी ने यहां तक कहा कि कोई और होता तो थप्पड़ पड़ जाती। उन्होंने कहा, “हम आपको सम्मान दे रहे हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा है।”
दिग्गज अभिनेत्रियों को झगड़ते देखकर पुलिस वाले भी नाराज हो गए। सम्मान करने की वजह से वे चुप
Korba, Korba | Sep 13, 2026