नीम करोली बाबा पर बनी भक्ति ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' का रास्ता रोकना नामुमकिन सा है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई में 37वें दिन जबरदस्त उछाल आया है। शुक्रवार की तुलना में जहां देश में शनिवार को कमाई 76.19% बढ़ गई है, वहीं इसने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' की दूसरे दिन सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी है। रिलीज के दूसरे दिन 'हैवान' की कमाई बढ़ने की बजाय 16.66% गिर गई है। यही नहीं, 'हनुमान अंश' ने 'हैवान' की तुलना में 640% अधिक कारोबार कर सबकी बोलती बंद कर दी है। खास बात यह है कि अब यह भक्ति फिल्म विदेशों में भी रिलीज हो गई है और ओवरसीज मार्केट में भी करोड़ों का कारोबार कर रही है।
बॉक्स आफिस पर 'हनुमान अंश' की ऐतिहासिक सफलता किसी जादू या चमत्कार जैसा जान पड़ता है। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। 37 दिन बाद यह 9506.5% का मुनाफा कमा चुकी है।
Korba, Korba | Sep 13, 2026