रोनित रॉय और रोहित रॉय दोनों भाई हैं। दोनों लंबे समय से टेलीविजन पर काम कर रहे हैं। टेलीविजन सीरियल्स की वजह से दोनों को लोग जानते हैं। लेकिन अब रोहित ने टेलीविजन को ‘डस्टबिन’ बताया है।
रोहित का यह बयान इस समय काफी विवादों में है। उनके इस बयान पर टेलीविजन कलाकार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई कलाकारों ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अब टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी इस बयान पर भड़क गई हैं। देवोलीना ने करारा जवाब देते हुए कहा कि लोग रोहित को उनके भाई रोनित की वजह से जानते हैं।
आईएनएस से बातचीत में देवोलीना ने कहा, “लोग उसी हाथ को काटते हैं, जो उन्हें खिलाता है। यह लोगों की अजीब आदत हो गई है।” आगे उन्होंने कहा, “फिल्मों की बात करना तो दूर की बात है, सच कहूं तो मुझे यह तक याद नहीं कि वह किस टीवी सीरीज में नजर आए थे। ज्यादातर लोगों के लिए उनकी पहचान बस इतनी ही है कि वह अभिनेता रोनित रॉय के भाई हैं। अगर टीवी का काम उन्हें इतना
Korba, Korba | Sep 13, 2026