आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय वायु सेना (IAF) के तीन पायलट ट्रेनर के तौर पर रॉयल एयर फोर्स (RAF) में शामिल हुए हैं। वे वेल्स में RAF वैली में युवा ब्रिटिश पायलटों को ट्रेनिंग देंगे। यह घटना 1932 में औपनिवेशिक भारत में अंग्रेजों की तरफ से शुरुआती वायु सेना स्थापित किए जाने के लगभग एक सदी बाद हुई है। IAF के तीन पायलट क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (QFI) के तौर पर शामिल हुए हैं। यह पहली बार है जब भारतीय QFI को यूके में RAF पायलटों को फ्लाइंग ट्रेनिंग देने के लिए भेजा गया है। उनकी तैनाती शुरू में दो साल के लिए होगी।
भारतीय वायुसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में तीनों पायलटों की एक तस्वीर शेयर की और कहा 'IAF के तीन QFI रॉयल एयर फोर्स के पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए वेल्स के RAF वैली में शामिल हुए हैं। यह UK में भारतीय QFI की पहली तैनाती है।' IAF ने इस कदम को 'प्रोफेशनल एक्सीलेंस, इंटरऑपरेबिलिटी और भारत-UK के बीच मजबूत रिश्तों के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को औ�
Korba, Korba | Sep 13, 2026