ओडिशा प्रांत में जंगलों में ओरांगुटान के 5 बच्चे मिलने के बाद इस वनमानुष प्रजाति को लेकर भारत में चर्चा जोरों पर है। वन्य जीव एक्सपर्ट इन नन्हें ओरांगुटान के भारत पहुंचने के पीछे अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के होने की आशंका जता रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कपियों की यह प्रजाति इंडोनेशिया और मलेशिया के जंगलों में पाई जाती है। इस बीच इंडोनेशिया ने भारत से इन नन्हें ओरांगुटान को वापस करने की मांग की है। ऐसे में आइए जंगल में पाए जाने वाले इस जीव के बारे में जानते हैं, जिसे इंसान के बाद सबसे बुद्धिमान प्रजातियों में माना जाता है।
कनाडा की प्राइमेटोलॉजिस्ट और एंथ्रोपोलॉजिस्ट बिरुटे मैरी गैल्डिकास ने अपनी जिंदगी के कई दशक इंडोनेशिया के जंगलों में इस जीव को जानने के लिए लगा दिए। गैल्डिकास के काम ने इस जीव के बारे में दुनिया को बड़ी जानकारी मुहैया कराई। साल 1971 में गैल्डिकॉस अपने पति रॉड ब्रिंडामोर के साथ इंडोनेशिया के बोर्नियो आइलैंड पर प�
Korba, Korba | Sep 13, 2026