मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक फ्लोरिडा निवासी महिला को सुरक्षा जांच के दौरान ब्रा में दो कछुए छिपाकर ले जाते पकड़ा गया। अधिकारियों को चेकिंग के दौरान कपड़ों के अंदर हलचल महसूस हुई। जांच में दोनों कछुए गॉज और प्लास्टिक में लिपटे मिले। रिपोर्ट के अनुसार, एक कछुए की मौत हो गई, जबकि दूसरे को फ्लोरिडा के वन्यजीव अधिकारियों को सौंप दिया गया। TSA ने कहा कि पालतू जानवरों को एयरपोर्ट और एयरलाइन नियमों के अनुसार सुरक्षित तरीके से ले जाना चाहिए।
#airport #miami #wildlife #turtle #shocking
Korba, Korba | Sep 13, 2026