एक्ट्रेस और 'लॉकअप 2' की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ के चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यही नहीं, 35 साल की आकांक्षा ने गौरव खन्ना से तलाक और कथित ₹10 करोड़ की एलिमनी की चर्चा पर भी चुप्पी तोड़ी है।
'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक को लेकर पहली बाद तब पता चला, जब वह 'लॉकअप 2' में पहुंची थीं। इस खबर ने सभी को दंग कर दिया था, क्योंकि इससे पहले दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते थे। आकांक्षा ने शो में यह भी खुलासा किया था कि वो मां नहीं बनना चाहतीं। यह भी कि वह शादी से पहले 'बायसेक्सुअल' थीं और अब 'एसेक्सुअल' हो गई हैं।
Korba, Korba | Sep 13, 2026