औषधीय पौधों पर शोध कर फखरे दो आलम ने हासिल की पीएचडी
संतकबीरनगर। राजेडीहा गांव निवासी फखरे दो आलम पुत्र महबूब अली ने औषधीय पौधों में रोग उत्पन्न करने वाले कवक स्यूडोसरकोस्पोरा प्रजाति पर शोध पूरा कर पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने यह शोध प्रोफेसर नीरज श्रीवास्तव के निर्देशन में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पूरा किया।
फखरे दो आलम ने वनस्पति विज्ञान विषय से शोध करते हुए औषधीय पौधों को प्रभावित करने वाले कवक के अध्ययन पर काम किया। इससे पहले उन्होंने सेंट एंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर से बीएससी और एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की पढ़ाई पूरी की थी।
पीएचडी की उपाधि मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने फखरे दो आलम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि शोध के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
#UttarPradesh #santkabirnagar #PhD