नर्सिंग छात्रा निशा हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने खंजर से गोदकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र में 10-15 दिन पुरानी सड़ी-गली युवती की लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतका की पहचान निशा कटारा निवासी घाटा वस्सी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार निशा सागवाड़ा में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और 19 सितंबर को उसका प्रेमी पुनमचंद कटारा उसे अपने साथ ले गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पुनमचंद को डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एकांत स्थान पर खंजर से निशा के पेट और छाती पर वार कर हत्या की। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खंजर, खून से सने कपड़े, बैग और बाइक बरामद की गई।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #CrimeNews #MurderCase NursingStudent