गेमन पुल पर 1.18 करोड़ की डकैती का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
गेमन पुल पर 1.18 करोड़ की डकैती का बड़ा खुलासा!
बांसवाड़ा में पुलिस ने 9 दिन में सुलझाई डकैती की वारदात।
एनएच-927ए के गेमन पुल पर हुई लूट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 97 लाख 12 हजार 250 रुपए नकद, लूटी गई एस-क्रॉस कार, वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की स्विफ्ट कार और चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कार को रोककर शीशे तोड़े और लाठी-सरियों से हमला कर नकदी, कार और मोबाइल लूट लिए थे।
अब पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#banswara #crime #crimenews #cut2cutlive