घनी आबादी में मोबाइल टावर का विरोध, अगरपुरा के लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बांसवाड़ा। शहर के वार्ड संख्या 24, अगरपुरा स्थित सूर्यनंदन नगर में घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। वार्ड पार्षद मयंक जैन के नेतृत्व में नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि निजी मकान पर पहले से मोबाइल टावर लगा हुआ है और अब उसी स्थान पर दूसरा टावर लगाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य, भवनों की सुरक्षा, पर्यावरण और जनरेटर के शोर को लेकर चिंता जताई। ज्ञापन में टावर निर्माण में नियमों की पालना की जांच की मांग भी की गई।
#Banswara #Agarpura #MobileTower #BanswaraNews #RajasthanNews LocalNews