कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस - कांग्रेसियों में धक्का- मुक्की, गणेश घोघरा चढ़े बेरिकेंटिंग पर
डूंगरपुर में मंगलवार को कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से ढोल-कुंडी और झंडों के साथ रैली निकाली गई, जो कलेक्ट्री पहुंची। प्रदर्शन के दौरान विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। काफी देर तक कलेक्ट्री गेट पर हंगामा चलता रहा। घोघरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए पद से हटाने और इस्तीफे की मांग की। उन्होंने निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कराने और नामांकन वापस करवाने के भी आरोप लगाए।
#Dungarpur #Congress #GaneshGhogra #RajasthanPolitics #ElectionCommission