मोबाइल देखते-देखते तीसरी मंजिल से गिरा अकाउंटेंट, मौत
उदयपुर के भूपालपुरा इलाके में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। नगर निगम क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर अकाउंटेंट दिलीप सिंह चौहान (39) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रात करीब 3 बजे दिलीप सिंह छत पर टहलते हुए मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए। गंभीर हालत में पत्नी और पड़ोसी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिलीप सिंह मूल रूप से डूंगरपुर जिले के वलाई गांव के रहने वाले थे। वे पत्नी और दो बेटियों के साथ क्वार्टर में रहते थे।
#Udaipur #Bhupalpura #UdaipurNews #TragicAccident # RajasthanNews # SafetyFirst